ग्वालियर में व्यापारी ने खुद को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती; नोट में लिखा- दो लोगों ने ढाई करोड़ रुपए हड़पे

ग्वालियर। ग्वालियर में एक कारोबारी ने खुद को गोली मार कर सुसाइड की कोशिश की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि कुछ लोगों द्वारा ढाई करोड़ रुपए हड़पने की बात लिखी है।
मामला सोमवार रात करीब 11 बजे शिवपुरी लिंक रोड का है।
दाल व्यापारी और हुंडी दलाल आशीष गुप्ता उर्फ आशु ने अपने दोस्त के होटल नीलश्री के बाहर पिस्टल से खुद को गोली मारी। गोली उसके कंधे पर लगी। होटल मालिक संजय ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान पुलिस को गुप्ता की कार में सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है- अश्वनी जैन ने 2.28 करोड़ जबकि सरमन ने 40 लाख रुपए लिए थे। लौटाने को कहा तो आनाकानी कर रहे हैं। मानसिक प्रताड़ना की वजह से मैं जान दे रहा हूं।
Businessman shoots himself in Gwalior
जबलपुर में 5 दिन से लापता युवक का शव मिला, परिजन ने लगाया लापरवाही का आरोप
70 करोड़ रुपए के गबन का आरोप लगा था
आशीष गुप्ता पर हुंडी दलाली करते हुए 70 करोड़ रुपए के गबन का आरोप भी लगा था। कुछ व्यापारियों ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उसे जेल जाना पड़ा था। कुछ दिन पहले जमानत पर आया है।
इसी मामले में एक व्यापारी के बेटे ने सुसाइड भी कर लिया था। पुलिस ने आशीष के अलावा मोनू गुप्ता ग्वालियर, आशीष जैन गुना और दिलीप सिंधी भोपाल के खिलाफ ठगी और षडयंत्र रचने का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था।
पूर्व मंत्री कमल पटेल और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर केस
व्यापारी ने क्रिकेट पर खेला था 34 करोड़ का सट्टा
करीब ढाई साल पहले आशीष ने हुंडी की फर्जी रसीदें बनाकर व्यापारियों से 34 करोड़ लिए थे। इस रकम से क्रिकेट पर सट्टा खेला था। व्यापारियों को पैसा वापस नहीं मिला, तो उन्होंने केस दर्ज करा दिया। मामले में आशीष और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया था। हाईप्रोफाइल केस होने की वजह से सीआईडी को जांच सौंपी गई थी। फिलहाल, इसमें शिकायतकर्ता व्यापारियों के बयान लिए जा रहे हैं।
एएसपी शियाज केएम ने कहा कि घटना संदिग्ध नजर आ रही है। सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है।