Sunday, June 8, 2025
MPPolitics

मुरैना में CM मोहन यादव ने किया रोड शो, कहा- जीतू पटवारी पर कार्रवाई करे कांग्रेस हाईकमान

CM Mohan Yadav did a road show in Morena, said- Congress high command should take action against Jitu Patwari, Morena, Loksabha Election 2024, Kalluram News, Today Updates, MP BJP, Dr. MOhan Yadav
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मुरैना में रोड शो किया।

मुरैना। मुख्यमंत्री डॉ. माेहन यादव ने मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में रोड शो किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- जीतू पटवारी कांग्रेस हाईकमान को कार्रवाई करना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 5 बजे मुरैना पहुंचे। हेलीपैड से जीवाजी गंज पहुंचकर अग्रसेन पार्क में स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। इसके बाद रोड शो किया। जीवाजी गंज से लेकर गर्ल्स स्कूल रोड, जैन मंदिर के सामने, सदर बाजार, पुल चौराहा होते हुए गुफा मंदिर पर पहुंचे। यहां जनसंघ के संस्थापक कुंवर जाहर सिंह शर्मा कक्का की प्रतिमा को माल्यार्पण कर रोड शो समाप्त किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ,मुरैना नगर पालिक निगम महापौर शारदा राजेंद्र सोलंकी, पूर्व विधायक बलबीर सिंह डंडोतिया, परसुराम मुद्गल, अध्यक्ष जिला पंचायत आरती गुर्जर भी साथ थे।

कई जगह किया स्वागत

इस दौरान पुलिस पर प्रशासन में मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखा। सभी मार्गों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर भाजपा प्रत्याशी व मुख्यमंत्री का हार्दिक स्वागत किया।

सीएम ने की जीते बयान की निंदा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर दिए बयान की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने पटवारी के इस्तीफा की मांग की है। उन्होंने प्रियंका गांधी पर भी तंज कसा कि लड़की के लिए लड़ने वाले नेता अब अपनी पार्टी के प्रदेश प्रमुख पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हैं। इनकी जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *