Saturday, June 7, 2025
MPCRIME

सागर में युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध शराब बिक्री रोकने गया था; विवाद के बाद फायरिंग 

Young man shot dead in Sagar, had gone to stop sale of illegal liquor; firing after dispute, Sagar, Kalluram News, Crime, Murder, Today Updates

सागर। सागर में अवैध शराब को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक शराब कंपनी के लोगों के साथ अवैध शराब की बिक्री रोकने गया था। इसी विवाद में फायरिंग कर दी। पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

जितेंद्र उर्फ जीतू (23) निवासी गुना सागर में शराब कंपनी में काम करता था। बुधवार रात वह चार साथियों के साथ केवलारी गांव में अवैध शराब बिक्री रोकने पहुंचा था। इसी दौरान उनका आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि जितेंद्र पर फायर कर दिया गया। गोली जितेंद्र के सीने पर लगी। मौके र पहुंची पुलिस ने जितेंद्र को केसली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने भाग रहे चार युवकों को नारायणपुर में लोगों ने संदेह के आधार पर पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।

केसली थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने बताया कि युवक शराब कंपनी में काम करता था। हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच कर रहे हैं। कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लेनदेन को लेकर विवाद होना भी बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *