Saturday, June 7, 2025
MPPolitics

छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके भाजपा में शामिल, राहुल-प्रियंका ने भी की थी तारीफ

Chhindwara Mayor Vikram Ahake joins BJP, Rahul-Priyanka also praised him, Kalluram News, Chindwara, Politics,MP BJP, Loksabha Election 2024
छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके को सीएम डॉ. मोहन यादव ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

भोपाल/ छिंदवाड़ा। पूर्व सीएम कमलनाथ को अपने ही गढ़ में लगातार झटका लग रहा है। अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जिस छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके की तारीफ की थी, वे भी सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। भोपाल में सीएम हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। उनके साथ सभापति प्रमोद शर्मा ने भी भाजपा जॉइन कर ली। इससे पहले, अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह ने कांग्रेस छोड़ी थी।

सीएम डॉ. मोहन और विक्रम की मुलाकात रविवार सुबह हुई थी। इसमें प्रदेश और छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव और विभिन्न कर्मचारी वर्गों की समस्याओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि लोकसभा चुनाव के बाद कर्मचारी हित में निर्णय लिए जाएंगे।

सूत्रों का कहना है कि रविवार रात एक बार फिर मुख्यमंत्री के साथ महापौर विक्रम अहाके और सभापति प्रमोद शर्मा की मुलाकात हुई। इसमें तय हो गया कि विक्रम और सभापति प्रमोद के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी भाजपा में शामिल होंगे।

भाजपा जॉइन करने के बाद विक्रम ने कहा- देश-प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। अब छिंदवाड़ा में भी कमल का फूल खिलेगा।

Chhindwara Mayor Vikram Ahake joins BJP, Rahul-Priyanka also praised him, Kalluram News, Chindwara, Politics,MP BJP, Loksabha Election 2024

3,786 वोट से जीते थे अहाके

छिंदवाड़ा नगर निगम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विक्रम अहाके ने 3,786 वोटों से जीते थे। उन्होंने भाजपा के अनंत धुर्वे को हराया था। 34 वर्षीय विक्रम पेशे से किसान हैं। वे ग्रेजुएट हैं। पिता भी पेशे से किसान हैं। मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। वे जिला कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता के साथ कई दूसरे पदों पर रह चुके हैं।

राहुल गांधी और प्रियंका ने क्या कहा था विक्रम के बारे में 

छिंदवाड़ा के मेयर विक्रम अहाके के कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव प्रियंका गांधी फैन थे। विक्रम के जीतने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की थी। राहुल एक पोस्ट किया था। शीर्षक था- ‘मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पिता किसान और बेटा महापौर’। उन्होंने विक्रम का लकड़ियां कंधे पर ले जाते, तेंदू पत्ते से कुछ सामान बनाते और मां के पैर छूते 3 फोटो भी पोस्ट किए थे। पोस्ट में उन्होंने लिखा था- ‘अगर सच्ची मेहनत, लगन और ईमानदारी से सपनों के लिए लड़ा जाए, तो इंसान कुछ भी हासिल कर सकता है।’

दो दिन पहले कांग्रेस विधायक ने छोड़ी थी कांग्रेस 

शुक्रवार को छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा से विधायक कमलेश प्रताप शाह ने विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन की थी। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने बीजेपी की सदस्यता ली थी।

कमलनाथ के करीबी के बेटे भी भाजपा में शामिल

पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के बेटे अजय सक्सेना भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। अजय सक्सेना 200 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *