Sunday, July 27, 2025
MPCRIMEPolitics

छतरपुर में BSP नेता की सरेराह गोली मारकर हत्या, बिजावर से लड़ा था विधानसभा चुनाव

BSP leader shot dead in Chhatarpur, had contested assembly elections from Bijawar, Chhatarpur, Mahendra, Murder, Kalluram News, Today Updates, Crime
महेंद्र कुमार गुप्ता ने हाल में बिजावर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था।

छतरपुर। छतरपुर में बसपा नेता महेंद्र कुमार गुप्ता की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने सरेराह उनके सिर में गोली मार दी।

वारदात रात करीब 9.30 बजे की है। महेंद्र कुमार गुप्ता शादी समारोह में शामिल होने आए थे, तभी गजराज पैलेस के सामने पहले से खड़े बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वो गिर पड़े।

सूचना पर सीएसपी अमन मिश्रा, सिटी कोतवाली प्रभारी अरविंद कुजूर समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया।

ड्राइवर से पुलिस कर रही पूछताछ

बताया जाता है कि घटना के समय मृतक महेंद्र गुप्ता के साथ उनका ड्राइवर अब्दुल मंसूरी भी था। पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई। महेंद्र की बॉडी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भिजवाया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

बिजावर सीट से बसपा के टिकट पर लड़ा विधानसभा चुनाव

महेंद्र कुमार गुप्ता ने साल 2023 में छतरपुर जिले की बिजावर सीट से बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वे तीसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें 10443 वोट मिले थे। महेंद्र कुमार गुप्ता बसपा के जिला उपाध्यक्ष भी थे। वे सरपंच भी रह चुके हैं। वे ईसानगर के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *