Sunday, July 27, 2025
MPCRIME

जबलपुर में बैंक कर्मचारियों ने दी थी असिस्टेंट मैनेजर पर हमले की सुपारी, चार आरोपी गिरफ्तार 

Bank employees had given contract to attack assistant manager in Jabalpur, four accused arrested, Jabalpur, Kalluram News, Crime, Today Updates
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जबलपुर। जबलपुर में बैंक के असिस्टेंट मैनेजर पर हमला करने वाले चार आरोपियों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अन्य आरोपी को भी पकड़ा है। उसने 20 हजार की सुपारी देने वाले बैंक कर्मचारियों से आरोपियों को मिलवाया था। घटना 24 फरवरी की है।

बताया जाता है कि असिस्टेंट मैनेजर शैलेश श्रीवास बैंक से घर की ओर जा रहा था, तभी आरोपियों ने उसे रोका और चाकू से हमला कर दिया। घटना में शैलेश के पैर और सीने में चोट आई है। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस अब सुपारी देने वाले दोनों बैंक कर्मचारियों की तलाश कर रही है।

बैंक फ्रॉड का शैलेश ने किया था खुलासा

असिस्टेंट मैनेजर शैलेश श्रीवास कटनी के रहने वाले हैं। करीब एक साल से वह जबलपुर के सिविल लाइन स्थित एक बैंक में कार्यरत हैं। हाल में शैलेश ने बैंक कर्मचारी गौरव और शुभम को फ्रॉड करते हुए पकड़ा था। दोनों ने कस्टमर्स का लोन तो पास करवा दिया, पर जिस व्यक्ति तक लोन पहुंचना था, उसे न देकर खुद रख लिया। दोनों ने मिलकर करीब डेढ़ से दो लाख रुपए का घोटाला किया था। इसका बदला लेने दोनों ने 20 हजार रुपए में चार लोगों को सुपारी दी थी।

बैंक कर्मचारियों से आरोपियों को मिलवाने का काम राजा उर्फ अग्रसेन ने किया था, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शैलेश पर हमला करने वाले सागर यादव, सौरभ केवट, आशीष अहिरवार और आनंद को गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपी फरार

एएसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि घटना में राजा और आशीष के नाम भी सामने आए है, जो कि वारदात में शामिल थे। मुख्य आरोपी गौरव और शुभम फरार है। उसे तलाश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *