जबलपुर में बिजली कंपनी 4 मार्च को मनाएगी लाइनमैन दिवस, कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित
जबलपुर। जबलपुर में मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी 4 मार्च को लाइनमैन दिवस मनाने जा रही है। इस मौके पर कंपनी के फ्रंटलाइन वर्कर्स और लाइनमैन को सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी जबलपुर सिटी सर्किल के विद्युत विभाग के सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर संजय अरोरा ने दी है।
संजय अरोरा ने बताया कि लाइनमैन दिवस के लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स और लाइनमैन स्टाफ को चिन्हित किया गया है। ये चिन्हित वर्कर्स संभाग और उप संभाग स्तर से संबंधित हैं। बताया गया है कि आयोजन विजयनगर संभाग में किया जाएगा। इसमें सम्मानित स्टाफ को शपथ भी दिलाई जाएगी।