Sunday, July 27, 2025
MPPoliticsUtility

मोहन सरकार ने पलटा शिवराज सरकार का फैसला, निगम-मंडल और प्राधिकरणों में मंत्री का दर्जा प्राप्त 46 अध्यक्ष-उपाध्यक्ष हटाए 

Mohan government reversed the decision of Shivraj government, removed 46 chairpersons and vice-chairpersons who had the status of ministers in corporations, boards and authorities, Kalluram News, MP News, Political News, Dr. MOhan Yadav
शैलेंद्र बरुआ को शिवराज सरकार में मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का अध्यक्ष बनाया गया था।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहले की शिवराज सरकार का एक और फैसला पलट दिया। सरकार ने मंगलवार देर रात प्रदेश के 46 निगम, मंडल और प्राधिकरणों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की नियुक्तियां निरस्त कर दी हैं। इनको कैबिनेट और राज्यमंत्रियों का दर्जा प्राप्त था। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद नए सिरे से इन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

भाजपा ने शिवराज सरकार के कार्यकाल में संभागीय संगठन मंत्रियों को हटाकर उन्हें निगम मंडलों में नियुक्त किया था। दिसंबर 2021 में शैलेंद्र बरुआ, आशुतोष तिवारी, जितेंद्र लिटौरिया जैसे संगठन मंत्रियों को राज्य सरकार ने मंत्री का दर्जा दिया था।

चुनाव हारे, लेकिन दर्जा बरकरार रहा

साल 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल हुए विधायकों को उपचुनाव हारने के बाद भी शिवराज सरकार ने इस श्रेणी में मंत्री का दर्जा दिया था। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में इनमें से कई नेताओं के टिकट भी काट दिए गए। इसके बावजूद उनका मंत्री दर्जा बरकरार रहा।

लोकसभा चुनाव के बाद ‘एडजस्ट’ किए जाएंगे 

अगले तीन महीने में लोकसभा चुनाव होने हैं। बताया जाता है कि चुनाव के बाद मोहन सरकार निगम, मंडल और प्राधिकरणों में अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की नियुक्ति करेगी। जो नेता लंबे समय से उपेक्षित चल रहे हैं, उनको भी एडजस्ट किया जा सकता है। ऐसे नेताओं को भी मौका दे सकते हैं, जो मजबूत दावेदार होने के बाद भी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं हासिल कर पाए थे।

Mohan government reversed the decision of Shivraj government, removed 46 chairpersons and vice-chairpersons who had the status of ministers in corporations, boards and authorities, Kalluram News, MP News, Political News, Dr. MOhan Yadav
आशुतोष तिवारी को राज्यमंत्री का दर्जा था।

पढ़िए, किस, किसकी नियुक्तियां निरस्त की गईं

निगम/ मंडल/बोर्ड/ आयोग का नाम अध्यक्ष/उपाध्यक्ष नाम विभाग

1 तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण  अध्यक्ष   माखन सिंह चौहान   धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व

2 मप्र वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक अध्यक्ष राहुल सिंह लोधी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति

कॉर्पोरेशन

3 जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय योजना, आर्थिकी एवं सांख्यिकी

4 महर्षि पंतजलि संस्कृत संस्थान अध्यक्ष भरतदास बैरागी स्कूल शिक्षा

5 गोपालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड उपाध्यक्ष अखिलेश्वरानंद गिरी पशुपालन

6 सामान्य वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष शिव नारायण चौबे सामाजिक न्याय

7 मप्र पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ स्कूल शिक्षा

8 मप्र खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र लिटौरिया कुटीर एवं ग्रामोद्योग

9 मप्र ऊर्जा विकास निगम अध्यक्ष गिर्राज दंडोतिया नवकरणीय ऊर्जा

10 संत रविदास मप्र हस्तशिल्प अध्यक्ष रणवीर जाटव कुटीर और ग्रामोद्योग

    एवं हथकरघा विकास निगम

11 राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास अध्यक्ष जसवंत जाटव पशुपालन

     निगम

12 मप्र राज्य बीज एवं फार्म विकास अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल कृषि

    निगम

13 मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना अध्यक्ष आशुतोष तिवारी नगरीय विकास एवं आवास

     निर्माण मंडल

14 मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष विनोद गोटिया पर्यटन

15 इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल चावड़ा नगरीय विकास एवं आवास

16 मप्र महिला वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष अमिता चपरा महिला एवं बाल विकास

17 मप्र पाठ्य पुस्तक निगम उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती स्कूल शिक्षा

18 मप्र कौशल विकास एवं उपाध्यक्ष नरेंद्र बिरथरे तकनीकि शिक्षा

    रोजगार निर्माण बोर्ड

19 मप्र राज्य बीज एवं फार्म उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाह कृषि

    विकास निगम

20 मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर

21 मप्र खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर

22 मप्र स्टेट सिविल सप्लाइज उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल

    कॉर्पोरेशन

23  मप्र राज्य कर्मचारी कल्याण समिति  अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा

24 जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष जितेंद्र जामदार

25 CRISP अध्यक्ष श्रीकांत पाटिल

26 मप्र कौशल विकास एवं अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा

    रोजगार निर्माण बोर्ड

27 मप्र भू-संपदा विनियामक अध्यक्ष एपी श्रीवास्तव

     प्राधिकरण

28 श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष भगवान दास गौराने

29 माटी कला बोर्ड अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति

30 मप्र राज्य वन विकास निगम उपाध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह

31 एमपी राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स अध्यक्ष शैतान सिंह पाल

    विकास निगम लिमिटेड

32 भोपाल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष कृष्ण मोहन सोनी

33 भोपाल विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष सुनील पांडे

34 भोपाल विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल

35 मप्र योग आयोग अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा

36 महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान अध्यक्ष भरतदास बैरागी

37 मप्र भवन एवं संनिर्माण कर्मकार अध्यक्ष हेमंत तिवारी

   कल्याण मंडल

38 मप्र शहरी एवं ग्रामीण असंगठित अध्यक्ष सुल्तान सिंह शेखावत

  कर्मकार कल्याण मंडल(संबल)

39 मप्र राज्य प्रवासी श्रमिक आयोग अध्यक्ष भागचंद उईके

40 रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक पोरवाल

41 मप्र युवा आयोग अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे

42 उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्याम बंसल

43 कटनी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी

44 देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव

45 विषेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यक्ष कमल धूत

46 माध्यमिक शिक्षा मंडल उपाध्यक्ष रमा मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *