Sunday, July 27, 2025
MPCRIME

कांग्रेस नेता पर जान से मारने और अप्राकृतिक यौन संबंध का केस, पत्नी बोली- पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की

Case of murder and unnatural sex against Congress leader, wife said - tried to burn him by pouring petrol, Panna, Kalluram News, Today Updates, Congress News
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने खुद को बेगुनाह बताया है।

पन्ना। पन्ना में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पर उसकी पत्नी ने जान से मारने की कोशिश, मारपीट और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का केस दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने मामला जांच में लिया है। इसके बाद युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर ने वीडियो जारी कर आरोप को बेबुनियाद करार दिया है। उनका कहना है कि राजनीतिक द्वेष भावना के चलते उन्हें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, पुलिस पर भी एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है।

स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी पन्ना में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी रविवार को कोतवाली पहुंची। उन्होंने बताया कि 8 जून 2022 को स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी के साथ उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट करता था। कई बार इसकी शिकायत माता-पिता से की गई, लेकिन सुधार नहीं हुआ।

11 फरवरी की सुबह पति आया। उसने अप्राकृतिक यौन संबंध का दवाब बनाया। मना किया, तो मारपीट की। इसके बाद चला गया। दोपहर में घर पहुंचे। उनके हाथ में प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल था। पति ने पेट्रोल उसके ऊपर डाल दिया। इसके बाद लाइटर से आग लगा दी। जैसे-तैसे  जान बचाकर भागी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

वहीं, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर का कहना है कि उनकी पत्नी द्वारा लगाए गए आरोप फर्जी हैं। राजनीतिक द्वेष भावना के चलते मामला दर्ज करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *