जबलपुर में नर्स को गोली मारी, ड्यूटी पर जाते समय किया हमला; अस्पताल में भर्ती

जबलपुर। जबलपुर में बुधवार को स्टाफ नर्स को गोली मार दी गई। गोली पसलियों में लगी है। नर्स प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह 10 बजे ओमती थाना क्षेत्र के रसल चौक की है। ड्यूटी पर जाते समय किसी ने हमला किया। हमलावर कटनी का ही रहने वाला युवक बताया जाता है।
कटनी की रहने वाली नर्स का नाम माधवी चौधरी है। वह प्राइवेट अस्पताल में नर्स हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक और नर्स के बीच दोस्ती थी। बताया जाता है कि दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
ओमती थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जिस युवक ने गोली मारी है, उसका अभी तक नाम सोनी सामने आ रहा है। वह भी कटनी का बताया जा रहा है।