Sunday, July 27, 2025
Nation

3 महीने के मासूम पर कुत्तों ने किया हमला, झूले से खींचा और टूट पड़े; अस्पताल में भर्ती 

अहमदाबाद। अहमदाबाद में आवारा कुत्तों ने तीन महीने के मासूम पर हमला कर दिया। कुत्तों ने झूले में सो रहे तीन महीने के मासूम को खींच लिया। इसके बाद उस पर टूट पड़े। पास में ही बच्चे के माता-पिता मजदूरी कर रहे थे। शोर सुनकर माता-पिता और अन्य लोग वहां पहुंचे, तो एक कुत्ता बच्चे को मुंह में दबाकर दौड़ पड़ा। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

स्थानीय लोगों ने उसका पीछा कर कुत्ते से बच्चे को छुड़ाया। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं, उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार सुबह की है। 

मजदूरी कर रहे थे बच्चे के माता-पिता
सरखेज इलाके के सोनल सिनेमा रोड पर एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। यहीं पर पति-पत्नी मजदूरी कर रहे थे। उसी दौरान ये घटना हुई।

कर्नाटक के कोलार में भी ऐसा ही मामला
अहमदाबाद की तरह कर्नाटक के कोलार जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां आवारा कुत्तों ने एक 9 साल के लड़के पर हमला कर किया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हैदराबाद में 4 साल के बच्चे को कुत्तों ने मार डाला था

करीब दो महीने पहले हैदराबाद में ऐसी ही घटना हुई थी। यहां के बाग अंबेरपेट इलाके में आवारा कुत्तों ने सड़क पर जा रहे 4 साल के मासूम बच्चे को नोंच खाया था। 6 कुत्तों का झुंड मासूम को तब तक नोंचता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई थी। बाद में कुत्ते उसे घसीटकर पास खड़ी कार के नीचे ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *