Saturday, June 7, 2025
MP

जबलपुर में निर्माणाधीन फ्लाइओवर का पिलर गिरा, मजदूर घायल

Pillar of flyover under construction fell in Jabalpur, laborer injured, jabalpur, kalluram news, accident
जबलपुर में काम करते समय हादसा हो गया।

जबलपुर। जबलपुर के दमोह नाका स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर का पिलर गिर गया। घटना रविवार दोपहर हुई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। हादसे में वहां काम कर रहा एक मजदूर घायल हो गया।

ठेका कंपनी के अधिकारियों के अनुसार रोजाना की तरह पिलर का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान एक पिलर लगाते समय एक भारी वाहन की टक्कर लग गई। एक मजदूर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना तब हुई, जब पिलर लगाने की प्रोसेस को किया जा रहा था।

दूसरी तरफ क्षेत्रवासियों का कहना है कि कंपनी वाले झूठ बोल रहे हैं। भारी वाहन से पिलर नहीं टकराया। घटना के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी नजर नहीं आए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि पिलर का सरिया बांधते हुए हादसा हुआ है। हादसे में सुरेश प्रजापति को चोट आई है।

घायल मजदूर सुरेश प्रजापति ने बताया कि सरिया का जाल बनाते समय हादसा हुआ है। सरिया का जाल नीचे गिर गया, जिसके कारण उसे चोट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *