BJP पदाधिकारी के भाई के बर्थडे में फायरिंग, वीडियो सामने आने के बाद केस दर्ज

जबलपुर। जबलपुर में भाजपा के बरगी मंडल उपाध्यक्ष के भाई के बर्थडे में जमकर फायरिंग की गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो करीब एक हफ्ते पुराना बताया जा रहा है, जो अभी सामने आया है। पुलिस ने शनिवार देर रात केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बरगी मंडल के उपाध्यक्ष संदीप माली ने बीते दिनों छोटे भाई छोटू माली का जन्मदिन मनाया था। छोटू माली के खिलाफ बरगी थाने में 6 से अधिक केस दर्ज हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग बंदूक लिए हुए हैं। कुछ लोग बंदूक से हवाई फायरिंग भी कर रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने शनिवार शाम जांच की बात कही थी। अब हर्ष फायर करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।