Monday, July 28, 2025
MPCRIMENation

बीना में घर में मिले डॉक्टर दंपती के शव, सुसाइड नोट में लिखा- कर्ज से परेशान होकर जान दे रहे 

Dead bodies of doctor couple found in their house in Bina, written in suicide note - Troubled by debt, they are committing suicide, Bina, kalluram news, Sagar, doctor couple death, mP news, crime
डॉ. बलवीर कैथोरिया और उनकी पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया खुरई रोड स्थित नंदन वाटिका कॉलोनी में रहते थे।

बीना। सागर जिले के बीना में घर में डॉक्टर दंपती के शव मिले हैं। पति का शरीर पंखे से लटका था। वहीं, पत्नी का शव पलंग पर था। घटनास्थल पर सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि कर्जदारों से परेशान होकर जान दे रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक डॉ. बलवीर कैथोरिया और उनकी पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया खुरई रोड स्थित नंदन वाटिका कॉलोनी में रहते थे। डॉ. बलवीर विदिशा के कुरवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे। वहीं, डॉ. मंजू बीना सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। दोनों घर में अकेले रहते थे।

इकलौता बेटा प्रतीक बिहार में पटना से MBBS कर रहा है। शनिवार सुबह वह दिल्ली से करीब 7 बजे घर लौटा। यहां देखा तो घर के बाहर का दरवाजा खुला हुआ था। ऊपर के कमरे में जाकर देखा, तो डॉ. बलवीर का शव फंदे से लटका था। वहीं, मां मंजू कैथोरिया मृत अवस्था में पलंग पर पड़ी थी। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Dead bodies of doctor couple found in their house in Bina, written in suicide note - Troubled by debt, they are committing suicide, Bina, kalluram news, Sagar, doctor couple death, mP news, crime 0
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि सागर से एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल, हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

रात में बेटे से की थी बात

पता चला है कि डॉक्टर दंपती ने शुक्रवार रात बेटे प्रतीक कैथोरिया से बात की थी। दोनों ने कहा कि अच्छे से पढ़ाई करना और अच्छे से रहना। बेटे ने कहा था कि वह ट्रेन में है। सुबह बीना पहुंच जाएगा। जब वह शनिवार सुबह घर पहुंचा, तो घर का मेन गेट खुला मिला। इसके बाद वह ऊपर कमरे में पहुंचा, जहां पिता फंदे पर लटके थे और मां बेड पर पड़ी थी। यह देखकर उसके होश उड़ गए।

साढ़े तीन करोड़ का मकान खरीदने वाले थे

पता चला है कि डॉ. कैथोरिया भोपाल में करीब साढ़े तीन करोड़ का मकान ले रहे थे, इसलिए बीना वाले मकान को बेच दिया था। आज यानी शनिवार को बीना वाले मकान का एडवांस दिया जाना था। रजिस्ट्री भी होनी थी। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने इससे पहले कॉलोनी में ही रहने वाले एक व्यक्ति से मकान खरीदने की बात की थी। डॉक्टर ने एडवांस में 20 लाख रुपए देने की बात कही थी। छह महीने में रजिस्ट्री के लिए कहा था, लेकिन वह राजी नहीं हुआ था।

तीन साल पहले बेटी ने किया था सुसाइड

डॉक्टर दंपती की 18 वर्षीय बेटी पूर्वा कैथोरिया ने तीन साल पहले फंदे पर झूल गई थी। वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। जांच के बाद उसके डिप्रेशन में होने की बात सामने आई थी। बताया जा रहा है कि पूर्वा पढ़ाई में अच्छी थी। उसने केंद्रीय स्कूल से कक्षा 12वीं में स्कूल में टॉप किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *