Sunday, June 8, 2025
MPNation

MP में 2024 का वेलकम जश्न, आतिशबाजी के साथ; महाकाल में 8  लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

ujjain 1

भोपाल। साल 2023 की विदाई और साल 2024 का आगाज हो गया है। लोगों ने नए साल का जमकर स्वागत किया। मध्यप्रदेश में भी जश्न, आतिशबाजी के साथ न्यू ईयर वेलकम किया गया। इंदौर-भोपाल से लेकर प्रदेशभर में लोग जश्न में डूबे नजर आए।

सोमवार को नए साल के पहले दिन दिन लाखों लोगों ने महाकाल के दर्शन कर नए साल की शुरुआत की। रात 9 बजे तक 8 लाख 10 हजार श्रद्धालुओं ने महाकाल के दर्शन किए। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने भी प्रदेश के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं।

इससे पहले, घड़ी में 12 बजते ही लोग झूम उठे। जगह-जगह आतिशबाजी की गई। रंगीन रोशनी से आसमान जगमगा उठा। होटल, रेस्टोरेंट्स और रिजॉर्ट्स में जमकर पार्टियां हुईं। पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर भी लोगों की भीड़ जुटी रही।

प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में देर रात तक जश्न चलता रहा, तो सिटी ऑफ जॉय मांडू और हनुवंतिया में भी वेलकम पार्टी में लोग झूमते दिखे।

Welcome celebration of 2024 in MP, with fireworks; More than 5 lakh devotees visited during Mahakal, new year celebration, kalluram news, welcome 2024, MP updates
इंदौर में लोगों ने जमकर पार्टी की।

रात 8 बजे से शुरू हो गया था जश्न 

ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, पचमढ़ी, जबलपुर समेत प्रदेश में सभी जगह जश्न रात 8 बजे से ही शुरू हो गया था। जैसे-जैसे समय गुजरता गया, जश्न तेज होता गया। रात 12 बजे के करीब आते ही जश्न शबाब पर था।

ग्वालियर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन हुआ। यहां पहली बार एक रिसॉर्ट में “NEON BASED NEW YEAR PARTY’ हुई। इसमें एमवी सूफ़ी ब्रदर्स बैंड की महफिल ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा, एक होटल में गोवा बॉलीवुड की DJ गर्ल्स लिटिल मार्का ने लोगों का मनोरंजन किया।

पचमढ़ी नवरंग कार्यक्रम में न्यू ईयर सेलिब्रेशन नाइट

Welcome celebration of 2024 in MP, with fireworks; More than 5 lakh devotees visited during Mahakal, new year celebration, kalluram news, welcome 2024, MP updates
प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ में साल की आखिरी शाम का लोगों ने आनंद उठाया।

पचमढ़ी में सूर्य नमस्कार पार्क में शनिवार रात 8:30 बजे से न्यू ईयर सेलिब्रेशन शुरू हुआ। इसमें मुंबई से आई कलाकार शिविका राजेश और उनके सहयोगी दल द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी। न्यू ईयर सेलिब्रेशन नाइट में बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद रहे ।

हनुवंतिया में गूंजा ‘हैप्पी न्यू ईयर’

मध्यप्रदेश का स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले हनुवंतिया टापू पर देर रात ‘हैप्पी न्यू ईयर’ गूंज उठा। खंडवा जिले में इंदिरा सागर बांध के जलाशय पर हॉलि-डे मनाने के लिए यहां के कॉटेज पहले ही बुक थे। रात में कॉटेज में लोगों ने नए साल को वेलकम कहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *