Sunday, July 27, 2025
CRIMEMPNation

45 दिन के मासूम की दागने से मौत, पेट में सूजन आई, तो दाई ने गर्म चूड़ी से दागा

45 day old innocent child died due to burning, stomach got swollen, then midwife burnt it with hot bangle, kalluram news, shahdol, today updates, crime, MP news
बच्चे को चूड़ियों से दाग दिया गया था।

शहडोल। शहडोल संभाग के उमरिया जिले में 45 दिन के मासूम की दागने के कारण मौत हो गई। मासूम को उसकी मां ने मायके बकेली में ले जाकर गर्म चूड़ियों से दगवाया था। इसके बाद से तबीयत बिगड़ रही थी। उसे झटके आने लगे। संक्रमण बढ़ने के कारण जिला अस्पताल शहडोल में 21 दिसंबर को भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बंधवा निवासी राजन बैगा पिता हर्षलाल बैगा की उम्र डेढ़ महीने थी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल के PICU में में भर्ती किया गया था। यहां उपचार के दौरान 29 दिसंबर को मौत हो गई। बच्चे की मां रामबाई बैगा उसे लेकर मायके बकेली जिला उमरिया लेकर गई थी। यहां बच्चे की तबीयत खराब हो गई।

सांस तेज चलने और पेट में सूजन आने की वजह से स्थानीय स्तर पर प्राथमिक इलाज न मिल पाने पर रामबाई की मां गांव की ही दाई को बुला लाई। दाई ने गर्म चूड़ियों से बच्चे के पेट में दाग दिया। इससे पेट में कई निशान भी हैं। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी अस्पताल पुलिस चौकी को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *