Sunday, June 8, 2025
MPNation

22 साल का MBA स्टूडेंट खाना बनाते समय अचानक गिरा, मौत; हार्ट अटैक की आशंका

22 year old MBA student suddenly collapses while cooking, dies; possibility of heart attack, bhopal, MBA student death, kalluram news
छात्र टीआईटी कॉलेज से एमबीए कर रहा था।

भोपाल। भोपाल में 22 साल का युवक खाना बनाते समय अचानक सीने में दर्द के बाद गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार रात की है। मंगलवार को शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है।

मामला भोपाल के अयोध्या नगर क्षेत्र का है। मृतक छात्र का नाम विवेक सोनी है। वह रीवा का रहने वाला था। भोपाल के TIT कॉलेज (टेक्नोक्रेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) से MBA कर रहा था।

मौत से पहले बोला था- पहले खाना, फिर पढ़ाई

विवेक के दोस्तों ने बताया कि सोमवार रात हम चार दोस्त फ्लैट में साथ थे। हम पढ़ाई शुरू करने ही वाले थे, तभी विवेक ने कहा- पहले खाना खाएंगे, फिर पढ़ेंगे। रात करीब 8 बजे होंगे। विवेक किचन में चला गया। वह सब्जी बनाते हुए बात कर रहा था, तभी अचानक गिर गया। उसका हाथ सीने पर था। कुछ बोल भी नहीं पा रहा था। हम तुरंत उसे गायत्री हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गायत्री अस्पताल के डॉक्टर जी आर अडलक ने बताया कि सोमवार रात छात्र को अस्पताल लाया गया था, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। संभवत: उसके अटैक आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *