Sunday, July 27, 2025
MPNation

बाघिन ने किया जंगली सूअर पर अटैक, डेढ़ साल की ट्राइग्रेस शिकार में नाकाम

नर्मदापुरम। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) में डेढ़ साल की बाघिन ने जंगली सूअर पर अटैक कर दिया। उनके बीच एक मिनट तक संघर्ष चला। टाइग्रेस शिकार के लिए जंगली सूअर पर झपटी। कुछ देर चले संघर्ष के बाद जंगली सूअर भाग निकला।

चूरना रेंज में रेस्ट हाउस के पास इस नजारे को जंगल सफारी पर निकले पर्यटकों ने कैमरे में रिकॉर्ड भी किया। शुक्रवार को इसका वीडियो सामने आया।

चूरना में जंगल सफारी के बाद सैलानियों की जिप्सी रेस्ट हाउस पहुंची थी। सुबह 11.30 बजे जंगली सूअर की आवाज सुनाई दी। पर्यटकों ने देखा, तो रेस्ट हाउस से 200 मीटर दूर बाघिन, जंगली सूअर को दबोचे थी। इस संघर्ष में बार-बार जंगली सूअर टाइग्रेस की पकड़ से निकलता रहा।

STR के SDO विनोद वर्मा ने बताया कि एक मिनट तक बाघिन और जंगली सूअर के बीच संघर्ष चला। आखिर में सूअर भाग निकला।

हार्टफेस टाइग्रेस की बच्ची है बाघिन
SDO ने बताया कि जिस बाघिन शावक ने सूअर पर हमला किया, उसकी उम्र करीब डेढ़ साल है। वह हार्टफेस बाघिन की बच्ची है। मां हार्टफेस से बाघिन शिकार करने के गुर सीख रही है। पहली बार इस शावक बाघिन को अकेले शिकार करते देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *