Sunday, July 27, 2025
MPPolitics

MLA ने लेडी डॉक्टर को लगाई फटकार, कमलेश्वर बोले- लापरवाही मिली तो खैर नहीं

रतलाम। रतलाम में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर पर भड़क गए। उन्होंने महिला डॉक्टर से कहा कि अगर लापरवाही मिली, तो खैर नहीं रहेगी। विधायक शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना पहुंचे थे।

तीन दिन में दूसरी बार विधायक ने तेवर दिखाए हैं। इससे पहले, बुधवार को उन्होंने सैलाना नगर परिषद के अधिकारियों हड़काया था। कहा था, ‘मुझसे राजनीति मत ही करना, उलझ जाओगे। कमलेश्वर को अपनी भाषा में काम करवाना आता है।’ बता दें कि डोडियार भारत आदिवासी पार्टी से पहली बार विधायक चुने गए हैं।

हादसे में घायल पौन घंटे तड़पा, विधायक पहुंचे अस्पताल

गुरुवार को सैलाना के गोधूलिया हनुमान मंदिर के सामने दो बाइक टकरा गई थीं। हादसे में धामनोद निवासी नाथू घायल हो गया था। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। आरोप है कि यहां समय पर इलाज नहीं मिला। घायल करीब 45 मिनट तक तड़पता रहा। मौके से ड्यूटी डॉक्टर नदारद थे। एक महिला डॉक्टर थीं, लेकिन व्यस्त थीं।

मामला विधायक के संज्ञान में आया तो वे शुक्रवार को अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल के वार्ड में जाकर मरीजों से जानकारी ली। गंदगी मिलने पर नाराज हुए। अस्पताल के बाहर ऑटो में एक महिला का शव लेकर बैठे परिजन से पूछा कि डॉक्टर ने देखा कि नहीं? मरीज के परिजन ने बताया कि डॉक्टर ने ऑटो में ही देखा और मृत घोषित कर दिया।

विधायक डोडियार ने महिला डॉक्टर डॉ. प्राची पालीवाल को हिदायत दी कि अगली बार शिकायत का मौका नहीं मिलना चाहिए।

महिला सफाईकर्मियों को हटाए जाने पर पहुंचे थे परिषद

सैलाना नगर परिषद ने पांच महिला सफाईकर्मियों को हटा दिया था। विधायक को शिकायत मिलने पर वह नगर परिषद पहुंचे। विधायक ने पूछा, ‘कर्मचारियों को किस कारण से हटाया है? वेतन भी क्यों नहीं दिया? मुझे जवाब चाहिए, किसी को भी सताना मत कमलेश्वर को अपनी भाषा में काम करवाना आता है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *