Thursday, June 5, 2025
MPNation

एक्टर राजकुमार राव ने पत्नी समेत किए बाबा महाकाल के दर्शन, गृह शांति पूजन भी कराया; ‘स्त्री-2’ की शूटिंग के लिए पहुंचे इंदौर

उज्जैन। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार को महाकाल के दर्शन किए। उन्हाेंने पत्नी पत्रलेखा के साथ सुबह 10 बजे मंदिर पहुंचकर महाकाल का अभिषेक-पूजन किया। मंदिर के पुजारी यश गुरु ने गृह शांति की पूजा भी कराई। दोनों करीब 3 घंटे मंदिर में रहे।

राजकुमार राव ने कहा कि ‘इंदौर के आसपास की लोकेशंस पर ‘स्त्री-2’ फिल्म की शूटिंग होनी है। इसी के लिए इंदौर आए हैं। पहले महाकाल मंदिर आकर दर्शन किए। कई दिन से इच्छा थी कि महाकाल के दर्शन मिल जाएं। आज मेरा सौभाग्य था कि इच्छा पूरी हुई। आगे भी आता रहूंगा।’

बता दें कि स्त्री-2 हॉरर कॉमेडी फिल्म है। यह 2018 में आई स्त्री का सीक्वल है। लीड रोल में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज कपूर हैं।

चंदेरी में भी चल रही स्त्री-2 की शूटिंग

अशोकनगर के चंदेरी में भी स्त्री-2 की शूटिंग हो रही है। 18 दिन पहले यहां राजा रानी महल में सेट लगाया गया। दीवारों पर जगह-जगह ‘ओ स्त्री, रक्षा करना’ लिखा गया। राजा रानी महल के अलावा बूढ़ी चंदेरी और रामनगर महल में भी फिल्म के दृश्य फिल्माए गए हैं।

2018 में आई स्त्री मूवी भी चंदेरी में ही फिल्माई गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ रुपए कमाए थे।

Actor Rajkumar Rao along with his wife had darshan of Baba Mahakal and also performed Griha Shanti Puja; Reached Indore for shooting of 'Stree-2', rajkumar rao, ujjain, mahakal temple, kalluram news
एक्टर राजकुमार राव ने मंदिर में गृह शांति की पूजा करवाई।

5 महीने पहले टीजर रिलीज, ‘सरकटे’ आतंक का जिक्र

बता दें कि 5 महीने पहले स्त्री-2 मूवी का टीजर रिलीज हो चुका है। इसमें दिखाया गया है कि फर्स्ट पार्ट में चंदेरीवासी जिस स्त्री को भगाने की कोशिश करते थे, अब सेकंड पार्ट में वो उसी स्त्री से शहर की रक्षा की गुहार लगा रहे हैं। इसमें किसी ‘सरकटे’ का भी जिक्र किया गया है, जिसके आतंक से चंदेरी में रहने वाले लोग परेशान हैं।

इस टीजर को शेयर करते हुए राजकुमार राव ने लिखा था, ‘एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक! स्त्री 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। आ रही है वो अगस्त 2024 में..।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *