Monday, March 23, 2026
MPPolitics

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राम के नाम पर मांगे वोट, कहा- राम भक्त हो, तो फूल का बटन दबाना 

छिंदवाड़ा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा की स्टार प्रचारक ने बुधवार को छिंदवाड़ा के चौरई और कटनी जिले के बरही में चुनावी सभा को संबोधित किया। दोनों ही सभाओं में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही, चौरई की सभा में उन्होंने राम के नाम पर जनता से वोट मांगे। मंच से उन्होंने कहा कि राम के भक्त हो, तो फूल पर बटन दबाना।

छिंदवाड़ा के चौरई में स्मृति ईरानी ने भाजपा प्रत्याशी लखन वर्मा के समर्थन में गुड़ मंडी में सभा की। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में सोनिया गांधी रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जब सत्ता थी, तब उन्होंने कभी गरीब के बेटी के कन्यादान की व्यवस्था तक नहीं की।

स्मृति ईरानी ने कहा कि मध्य प्रदेश इकलौता ऐसा राज्य है, जो किसानों को 12000 साल की सम्मान निधि दे रहा है। स्मृति ईरानी ने कहा कि यदि आप राम भक्त हो, तो 17 नवंबर को कमल के फूल की बटन दबाना और भाजपा को जिताना। स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब मैडम के पास रिमोट कंट्रोल था, तो उन्होंने कह दिया था राम मन्दिर नाम की कोई चीज नहीं थी। अब सब मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *