Tuesday, March 24, 2026
MP

उज्जैन में कार ने दो बाइकों को टक्कर मारी, दो महिलाओं समेत 4 की मौत

उज्जैन। उज्जैन में तेज रफ्तार कार ने दो अलग-अलग बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार दंपती थे। टक्कर के बाद कार रोड से उतरकर पलट गई। वहीं, एक बाइक भी जल गई। हादसा बुधवार दोपहर उन्हेल मार्ग पर भैरवगढ़ थाना इलाके में हुआ।

भैरवगढ़ पुलिस के मुताबिक उन्हेल के रहने वाला विनोद पिता रघुराम भैरवगढ़ से उन्हेल लौट रहा था। कार की रफ्तार तेज थी। मुंशी खान, पत्नी जुबैदा के साथ पारिवारिक कार्यक्रम से उज्जैन लौट रहे थे। विनोद ने पहले मुंशी की बाइक को टक्कर मारी, इसके बाद एक अन्य बाइक को चपेट में ले लिया।

दूसरी बाइक पर कुंडला निवासी जसवंत लखारा, पत्नी निर्मला के साथ जा रहे थे। कार से टक्कर के बाद इनकी बाइक ने आग पकड़ ली। इससे बाइक जलकर खाक हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *