महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामले 186% बढ़े, 24 घंटे में 4 मौतें, स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराएं नहीं
मुंबई। देशभर में कोरोना ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड के 711 नए केस दर्ज किए गए। एक दिन में कोरोना के 186 % प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, संक्रमण से चार लोगों (सतारा-2, पुणे-1, रत्नागिरी-1) की मौत हो गई।
महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 248 मामले दर्ज किए गए थे। राज्य में पिछले सात दिनों में 11 मौतें हुई हैं। वर्तमान में मृत्यु दर 1.82 % है। एक सप्ताह में एक्टिव मरीजों में 62 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्तमान में प्रदेश में 3,792 एक्टिव केस हैं।
इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। शुरुआत में कोरोना का सबसे ज्यादा असर मुंबई और महाराष्ट्र में था। राज्य सरकार के अनुसार 3 अप्रैल को मुंबई में 1,079 एक्टिव केस दर्ज किए गए, जबकि छह जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा है।
सावंत ने कहा कि ‘देश में कोरोना बढ़ने के साथ ही महाराष्ट्र में भी मरीज बढ़ रहे हैं। राज्य में करीब 3,500 एक्टिव केस हैं, लेकिन मरीज के ठीक होने की रेट भी 98% है। राज्य भर में कोरोना के 52 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। ये मरीज ऑक्सीजन या वेंटिलेटर सपोर्ट पर नहीं हैं। हम कोविड से निपटने के लिए तैयार हैं।
हालांकि, मंत्री ने नागरिकों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की बात कही, क्योंकि अधिकांश लोगों के गर्मी की छुट्टी के दौरान यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं। सावंत ने बताया, ‘अप्रैल-मई में स्कूल बंद रहते हैं। लोग छुट्टियों की योजना बनाते हैं। कई गांवों में वार्षिक मेले लगते हैं। ऐसे में केस बढ़ने की आशंका है। फिर भी घबराना नहीं चाहिए। कोरोना के नियमों का पालन करें। XBB.16 डाइल्यूटेड वैरिएंट है, इसलिए डरने की ज़रूरत नहीं है।’