सरपंच पति ने अर्धनग्न कर युवक को मारे मुक्के, मुंह से उठवाए जूते
Sarpanch’s husband punched the young man half-naked in rewa, lifted his shoes from his mouth, सरपंच पति की दबंगई, rewa news, mp news
रीवा। रीवा में सरपंच पति की दबंगई का मामला सामने आया है। सरपंच पति ने एक युवक को अर्धनग्न कर डंडे और घूसों से पीटा। मुंह से जूते उठवाए। आरोपी ने इसका वीडियो भी बनवाया। मारपीट करने वाला स्कूल शिक्षा विभाग में क्लर्क और सरपंच पति भी है। वीडियो दो साल पुराना है, लेकिन यह शुक्रवार को सामने आया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
मामला हनुमना थाना क्षेत्र के पिपराही ग्राम पंचायत का है। आरोपी जवाहर सिंह (55) प्रतापगंज शासकीय स्कूल में क्लर्क है। उसकी पत्नी सरपंच है। बताया गया कि दो साल पहले तक 35 वर्षीय युवक सरपंच का पिकअप चलाता था। इसी दौरान उसने सरपंच के घर के पड़ोस में जमीन खरीद ली थी। जमीन पर सरपंच के परिवार का कब्जा था। इसी कारण जवाहर सिंह उससे खुन्नस रखने लगा। वह युवक से अक्सर लेनदेन को लेकर बहस करता था।
दो साल बाद सामने आया वीडियो
वीडियो मई 2021 का बताया जा रहा है, जो अब सामने आया है। बताया जा रहा है कि जवाहर सिंह ने पीड़ित को घर बुलाया। पीड़ित उसके घर पहुंचा, तो आरोपी कहने लगा, ‘जमीन भले ही बगल में खरीद ली, लेकिन कब्जा नहीं कर पाओगे। यह जमीन हम हमारे कब्जे में है।’ विरोध करने पर जवाहर ने युवक को पीटना शुरू कर दिया।
क्या है वीडियो में
वीडियो में आरोपी सरपंच पति युवक को अर्धनग्न कर लाठी से पीटते दिख रहा है। लगातार 19 मुक्के मारे। पीड़ित गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन जवाहर सिंह गाली देते हुए पीटता रहा। मुंह से जूते भी उठवाए। दो साल बाद आरोपी के परिजनों ने वीडियो वायरल कर दिया।
SC/ST एक्ट में फंसाने की दी थी धमकी
सरपंच पति जवाहर सिंह गोंड आदिवासी और पीड़ित वैश्य समाज से है। पिटाई के बाद आरोपी ने किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी। ऐसा करने पर जेल भिजवाने, SC/ST एक्ट में फंसाने की धमकी दी थी। इस कारण पीड़ित चुप रहा।
आपराधिक प्रवृत्ति का है आरोपी
बताया जाता है कि जवाहर सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का है। पत्नी दो कार्यकाल से सरपंच है। कोई विरोध करता है, तो लाठी-डंडे के दम पर चुनाव जीत जाता है। किसी की पुलिस से शिकायत करने की हिम्मत नहीं हुई। उसके खिलाफ पुलिस ने पहली बार कार्रवाई की है।