Wednesday, March 25, 2026
MP

पत्नी का मर्डर कर की खुदकुशी; गमछे से बीवी का गला घोंटा, उसी की साड़ी का फंदा बनाकर लटका

रायसेन। एक शख्स ने पत्नी की हत्या कर खुद फंदे पर झूल गया। युवक ने  पहले गमछे से पत्नी का गला दबाया। इसके बाद खुद भी फंदे पर झूल गया। दंपती के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का है। बेटी की शादी हो चुकी है। वारदात रायसेन के बाड़ी थाना क्षेत्र के वार्ड 6 की है।

यहां शक्तिनगर में हेमराज पाल (48) परिवार समेत नेतराम साहू के मकान में किराए से रहते थे। नशे की हालत में मंगलवार रात वह घर आया। यहां किसी बात पर पत्नी सविता पाल (38) से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान हेमराज ने सविता का गमछा से गला दबा दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद खुद भी पत्नी की साड़ी से फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना के बाद बच्चे दूसरे कमरे में सोए हुए थे।

जब सुबह बच्चों ने देखा, तो वो घबरा गए। आवाज सुन मकान मालिक पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। वहीं, पति को उतारकर दोनों के शव को बाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

दो महीने बाद घर लौट था पति

एएसपी अमृत मीणा ने बताया कि हेमराज पाल दिमाग से कमजोर था। वह अक्सर घर से भाग जाता था। कल रात में भी करीब 2 महीने बाद लौटा था। शराब पीने की बाद पर दोनों का विवाद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *