Sunday, July 27, 2025
MPNation

सीधी में बड़ा हादसा: शादी से लौट रही बोलेरो पर पलटा ट्रक, दो बच्चों समेत 7 की मौत 

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में गुरुवार को बड़ा हो गया। यहां एक ट्रक पलटकर बोलेरो वाहन पर गिर गया। हादसे में सात लोगों की दबने से मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं। तीन गंभीर घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बरम बाबा डोल के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक ट्रक गड्ढे में फंस गया था। इसके बाद बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो पर पलट गया।

हादसे में घायल शख्स ने बताया कि सभी यादव परिवार की बारात में सिरसी से कुंदोर कुशमी गए थे। बोलेरो से आठ लोग शादी से लौट रहे थे। रास्ते में नाश्ता करने रुके ही थे कि सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटते ही बोलेरो जमीन में चिपक गई। गाड़ी में बैठे छह लोगों ने दम तोड़ दिया। एक स्कूटी चालक भी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में इनकी मौत हुई

1. राजाराम यादव पिता झरियारी यादव (56)

2. सुखलाल यादव पिता पियारे यादव (55)

3. रोहित यादव पिता राजकुमार यादव (15)

4. मंगल यादव पिता हीरालाल यादव (10)

5. शिव कुमार यादव पिता कुंजल प्रसाद यादव (18)

6. आशीष शुक्ला पिता राम कृष्ण शुक्ला उम्र 25 वर्ष (स्कूटी चालक)

7. अज्ञात है। यह गाड़ी चला रहा था।

ये हुए घायल

1. बुद्ध सेन यादव उम्र 42 साल

2. शिव प्रसाद यादव उम्र 27 साल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *