Saturday, September 26, 2026
MP

जेल से मंडप तक पहुंचा दूल्हा, रात भर हुई रस्में; विदाई के बाद सुबह फिर जेल में

सतना। सतना जिले में  अजब ब्याह रचाया गया। यहां दूल्हा घर से नहीं, बल्कि जेल से सीधे मंडप पहुंचा। बाराती भी पुलिसवाले बने। रात भर रस्में पूरी होने के बाद विदाई के बाद दूल्हा घर के बजाय वापस जेल चला गया। वहीं, दुल्हन ससुराल चली गई।

शादी के बाद दूल्हे ने कहा- शासन को धन्यवाद। मैं खुश हूं, मेरी शादी हो रही है। कोशिश की तो पुलिस ने भी मदद की।

मामला सतना जिले का है। पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में 14 मई को विक्रम चौधरी (22) और उसके पिता ददन चौधरी निवासी घूरडांग को गिरफ्तार किया गया था। जेल जाने के कारण शादी में अचड़न आ गई थी। ऐसे में दूल्हे ने कोर्ट में आवेदन दिया। उसने बताया, ‘मेरा रिश्ता मैहर के करवा गांव में तय हुआ है। शादी की तारीख 16 मई है, लेकिन इससे पहले ही 14 मई को कोलगवां पुलिस ने मुझे और पिता को शराब तस्करी में गिरफ्तार कर लिया। हमें जेल भेज दिया गया। दोनों पक्षों की तरफ से शादी की पूरी तैयारी हो चुकी है। कार्ड भी बांटे जा चुके हैं, ऐसे में शादी कैंसिल करना मुश्किल है। इस कारण शादी के लिए अनुमति दी जाए।’

शादी के बाद वापस पहुंचाया जेल

बुधवार सुबह शादी के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल चली गई, जबकि दूल्हे को लेकर पुलिस वापस जेल रवाना हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विक्रम ने वकील के जरिए अदालत में आवेदन पेश कर 16 मई को शादी समारोह की जानकारी दी और जमानत पर रिहाई की गुजारिश की। अदालत ने उसे जमानत तो नहीं दी, लेकिन उसे शादी के लिए पुलिस सुरक्षा में ले जाने और फिर दोबारा जेल भेजने का आदेश दे दिया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पुलिस के साए में बारात निकली। शादी के बाद पुलिस उसे बुधवार सुबह 7 बजे जेल ले गई। शादी में शामिल होने के लिए दूल्हे के साथ 8 पुलिसकर्मी साथ आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *