भाजपा नेता के भाई ने जिम संचालक को तलवार मारी, कार पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

इंदौर। इंदौर के एरोड्रम इलाके में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद पड़ोसी और भाजपा नेता के भाई ने जिम संचालक को तलवार मार दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
मामला 60 फीट रोड का है, जहां आशु व्यास जिम संचालित करते हैं। बताया जाता है कि पड़ोस में रहने वाले भाजपा नेता के भाई राकेश खंडेलवाल से कार पार्किंग को लेकर उनका विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर पड़ोसी तलवार लेकर पहुंच गया। पड़ोसी ने आशु पर तलवार से हमला कर दिया।
आशु व्यास ने हाथ से तलवार रोकने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई।
BJP leader’s brother stabs gym owner with sword in Indore
पड़ोसी ने भाजपा नेताओं से लगवाए फोन
राकेश खंडेलवाल भाजपा से जुड़ा है। वह भाजपा नेता कमलेश खंडेलवाल का चचेरा भाई बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आशु थाने पहुंचा, तो रिपोर्ट दर्ज न कराने के लिए राकेश ने कई भाजपा नेताओं से फोन लगवाए।
घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सामने आया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
देर शाम दोनों पक्षों में समझौता
टीआई तरुणेंद्र भाटी ने कहा कि सोमवार देर शाम दोनों पक्षों के बीच थाने में समझौता हो गया। हालांकि तलवार से हमले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच कर रही है।
BJP leader’s brother stabs gym owner with sword in Indore
