Thursday, January 29, 2026
MPCRIME

17 साल के लड़के ने किया पांच साल की मासूम से रेप, ‘कुत्ता काट लेगा’ कहकर दुकान में ले गया था

Five year old girl raped in morena

मुरैना। मुरैना में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची अपने पिता के लिए पड़ोस की दुकान पर गुटखा लेने गई थी। वहां दुकान पर बैठा 17 साल का लड़का उसे कुत्ते का डर बताकर दुकान के अंदर ले गया। पीड़ित ने घर जाकर माता-पिता को आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।

महुआ थाना पुलिस के अनुसार शनिवार शाम करीब 4 बजे पीड़ित को उसके पिता ने पड़ोस की दुकान से गुटखा लाने भेजा था। दुकान पर आरोपी मौजूद था।

Five year old girl raped in morena

चिल्लाने पर आरोपी ने मुंह दबा दिया

शिकायत में बच्ची ने बताया- “मैंने दुकान पर बैठे अंकल से कहा कि गुटखा दे दो, तो अंकल ने कहा अंदर आ जा, पीछे कुत्ता खड़ा है, काट लेगा। मैं दुकान के अन्दर चली गई। वहां अंकल ने गलत काम किया। दर्द हुआ तो मैं चिल्लाई, लेकिन अंकल ने मेरा मुंह अपने हाथों से दबा दिया। फिर गुटखा देकर भगा दिया।”

आरोपी का मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश करेंगे

महुआ थाना प्रभारी धर्मेंद्र गौर ने बताया कि चूंकि आरोपी भी नाबालिग है, इसलिए उसे राउंडअप कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय (जूवेनाइल जस्टिस बोर्ड) के समक्ष पेश किया जाएगा।

Five year old girl raped in morena

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *