Friday, January 30, 2026
MPCRIME

पिता की हत्या के बाद शव नहालाकर बिस्तर पर रखा, सबूत मिटाने घर भी धोया; पैसे को लेकर हुआ था विवाद

After the father's murder in Dhar and the body was bathed
आरोपी ने शव को नहलाकर बिस्तर पर रख दिया था।

धार। धार में युवक ने अपने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए घर में फैले खून को पानी डालकर धो दिया। शव को भी नहलाकर बिस्तर पर रख दिया। इसके बाद भाग गया। दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था।

वारदात बाग के आसपुर गांव में मंगलवार रात की है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।

डेहरी चौकी प्रभारी जगदीश चौहान ने बताया कि कुंवर सिंह बघेल (60) का अपने बेटे मुकेश बघेल से पैसे मांगने को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर मुकेश ने पिता के सिर और शरीर पर चाकू से वार कर दिए। कुंवर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

After the father’s murder in Dhar and the body was bathed

After the father's murder in Dhar and the body was bathed
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पर पहले से पांच केस 

गुरुवार को पुलिस ने घेराबंदी कर मुकेश बघेल को उंडली फाटे गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसे कुक्षी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मुकेश पर पहले से चोरी, मारपीट और अवैध हथियार रखने के पांच केस दर्ज हैं। इनमें से चार मामले बाग थाने और एक मामला राजगढ़ थाने में दर्ज है।

बाग थाने के टीआई कैलाश चौहान ने बताया कि मुकेश बघेल नशे का आदी है। वह बेरोजगार भी है। पैसों के लिए उसने पिता से खेत गिरवी रखने की मांग की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।

After the father’s murder in Dhar and the body was bathed

मंगलवार रात पिता की हत्या के बाद घर में बहे खून को पानी से साफ किया। यह घटना पड़ोस में रहने वाले उसके चचेरे भाई विकास बघेल ने देखी। उसी ने पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *