भोपाल पुलिस मुख्यालय के सामने पकड़ा ट्रक में भरा 26 टन गोमांस, विश्व हिंदू परिषद के प्रदर्शन के बाद स्लॉटर हाउस सील

भोपाल। भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने मांस से भरा ट्रक पकड़ाने का मामला तूल पकड़ गया है। विश्व हिंदू परिषद का आरोप है कि जांच रिपोर्ट में गोमांस पाया गया है। गुरुवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोप है कि निगम अधिकारियों के संरक्षण में स्लॉटर हाउस चलाया जा रहा है। नगर निगम ने इसे सील कर दिया।
दोपहर में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कमिश्नर कार्यालय के बाहर पहुंचे। आरोप है कि जांच रिपोर्ट में गोमांस होने की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और पुष्टि भी नहीं की है। संगठन ने 26 टन मांस होने का दावा किया है।
गौरतलब है कि बुधवार रात PHQ के सामने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक ट्रक रोका था, जिसमें मांस के पैकेट मिले थे। आरोप है कि इस मांस को हैदराबाद और मुंबई के रास्ते विदेश भेजने की तैयारी थी।
A truck carrying 26 tonnes of beef was seized in front of Bhopal Police Headquarters

स्लॉटर हाउस संचालक हिरासत मेंं
पुलिस के मुताबिक अंतिम रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। मामले में स्लॉटर हाउस के संचालक असलम चमड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रह है। साथ ही, मांस की सप्लाई चेन, पैकिंग और परिवहन से जुड़े बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
ट्रक में 26 टन मांस होने का दावा
विश्व हिंदू परिषद के जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ट्रक में करीब 26 टन मांस होने की पुष्टि की गई थी। अधिकारियों ने तीन दिन में जांच रिपोर्ट आने की बात कही थी, लेकिन अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पुलिस स्पष्ट रवैया नहीं अपना रही। कार्यकर्ताओं को एक विभाग से दूसरे विभाग के बीच भटकाया जा रहा है। चौहान ने बताया कि जानकारी मिली है कि रिपोर्ट में गोमांस होने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।
A truck carrying 26 tonnes of beef was seized in front of Bhopal Police Headquarters
