छोटे भाई को बचाने कुत्ते से भिड़ गई 8 साल की बच्ची; टी-शर्ट उतारकर सिर पर बांधी और रोका खून

राजगढ़। राजगढ़ में आठ साल की बच्ची जान पर खेलकर अपने पांच साल के भाई को बचाने के लिए कुत्ते से भिड़ गई। जब भाई खून से लथपथ था, तब वह करीब 3 मिनट तक कुत्ते से लड़ती रही। जैसे–तैसे कुत्ते को भगाया। खून रोकने के लिए उसने अपनी टी-शर्ट उतारकर भाई के सिर पर बांध दी।
घटना राजगढ़ जिले के खिलचीपुर नगर के सोमवारिया क्षेत्र, वार्ड नंबर-3 की है।
यहां मजदूर सुरेश राव के बच्चे क्रिश (5) और 8 साल की बहन लीजा रविवार सुबह अपनी बुआ के घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान आवारा कुत्ते ने अचानक क्रिश पर हमला कर सिर को नोच लिया। बच्चे के सिर से खून बहने लगा। वह चीखने लगा।
8-year-old girl fights dog to save younger brother In Rajgarh

बहन के हाथ और सिर में चोट
भाई को बचाने के लिए लीजा अपनी जान की परवाह किए बिना कुत्ते से भिड़ गई। कुत्ते के हमले में लीजा के हाथ, चेहरे और सिर पर चोट आईं है। करीब तीन मिनट बाद लोग मौके पर पहुंचे, कुत्ता भागा। लीजा ने भाई के सिर से बहता खून देखा। उसने तुरंत अपनी टी-शर्ट उतारी और क्रिश के सिर पर बांध दी।
8-year-old girl fights dog to save younger brother In Rajgarh
दोनों बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती
जानकारी मिलते ही बच्चों की मां पूनम राव और आसपास के लोग पहुंचे। मजदूरी पर गए पिता सुरेश राव को बुलाया। बच्चों को पहले खिलचीपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, क्रिश के सिर में गंभीर घाव हैं, जबकि लीजा के हाथ, चेहरे और सिर पर चोट आई हैं। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है।
8-year-old girl fights dog to save younger brother In Rajgarh
