छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को चाकुओं से गोदा, बाइक से आए 10 बदमाशों ने घर से बुलाकर किया हमला

विदिशा। विदिशा में शनिवार रात युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नंदू उर्फ शुभम चौबे (22) के रूप में हुई है। उसने युवती से छेड़छाड़ का विरोध किया था। बाइक से आए 10 से ज्यादा आरोपियों ने उसे घर से बुलाकर हमला कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। वारदात इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में शनिवार रात की है।
आसपास मौजूद लोगों ने शुभम को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान मौत हो गई। शुभम एयर कंडिशनर मैकेनिक था।
A young man was stabbed for resisting molestation In Vidisha
पुलिस के मुताबिक नंदू चौबे निवासी करैया खेड़ा रोड ने चुन्नी और उसके साथियों को युवती से छेड़छाड़ करने से रोका था। शनिवार रात करीब 8 बजे चुन्नी अपने साथियों के साथ बाइक से शुभम के घर पहुंचा। पहले शुभम को बाहर बुलाया। इसके बाद गाली–गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी भाग गए।

A young man was stabbed for resisting molestation In Vidisha
लोग देखते रहे, बचाने नहीं आए
वारदात के वक्त आसपास के लोग भी मौजूद थे, लेकिन डर के मारे किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। गंभीर रूप से घायल शुभम को मोहल्ले के लोग फौरन अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। इसमें आरोपी साथियों के साथ नंदू के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं।
एडिशनल एसपी ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
