Thursday, January 29, 2026
MPCRIME

जबलपुर में डॉक्टर की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या, स्कॉर्पियो से उतारकर किया हमला; सीसीटीवी में दिखे 6 आरोपी 

Jabalpur doctor stabbed to death in broad daylight
वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

जबलपुर। जबलपुर में दिनदहाड़े एक डॉक्टर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान महेंद्र साहू (27) के रूप में हुई है। कार सवार को पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने खींचकर उतारा। इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। दो बाइक पर छह आरोपी सीसीटीवी में दिखाई दिए हैं।

सूचना पर CSP अंजुल आयंक, भेड़ाघाट थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Doctor Murdered In Broad Daylight In Jabalpur

Jabalpur doctor stabbed to death in broad daylight
हमले के बाद युवक की मौके पर मौत हो गई।

Doctor Murdered In Broad Daylight In Jabalpur

भाई की कार से जा रहा था 

पुलिस के मुताबिक महेंद्र साहू अपने बड़े भाई की स्कॉर्पियो (MP04 TB 0383) से जा रहा था। इसी दौरान आरोपी कार के पास आए, कार को रोक लिया। जबरन उसे गाडी से उतारा और चाकुओं से गले पर ताबड़तोड़ वार करने लगे। महेंद्र के पिता महेश प्रसाद साहू ने बताया कि बेटा शुक्रवार शाम करीब 5 बजे घर से कार लेकर निकला था। उसने बताया था कि बुकिंग में गाड़ी लेकर उज्जैन के लिए जा रहा है।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों से फोन पर बात भी हुई थी, जिसमें उसने गाड़ी खराब होने की बात कही थी। कुछ समय बाद पुलिस का फोन आया, तब वारदात के बारे में पता चला।

Jabalpur doctor stabbed to death in broad daylight
दो बाइक पर आरोपी भागते हुए दिखाई दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *