Wednesday, March 25, 2026
MP

चलते ट्राला में पीछे से घुसी बाइक, दो महिलाओं समेत चार की मौत

Four people, including two women, died when a bike collided with a moving trailer from behind
हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई।

डिंडौरी। डिंडौरी में बाइक सवार आगे चल रहे ट्राला में घुस गया। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। इनमें से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 14 साल की एक नाबालिग की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

हादसा बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे शहपुरा थाना क्षेत्र के कोहानी देवरी के पास जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर पास हुआ।

Four people including two women died

पुलिस के अनुसार- ट्राला (MP 04 GB 2944) शहपुरा से जबलपुर की ओर जा रहा था। पीछे से आ रही बाइक पर चार लोग सवार थे। तेज स्पीड में बाइक ट्राले में घुस गई।

बाइक चालक की पहचान बलदेव पिता बच्चू के रूप में हुई है। बाइक क्रमांक एमपी 52 एम डी 3412 है। मृतकों में बाइक चालक पुरुष, दो महिलाएं और एक नाबालिग लड़का है।

इनकी हुई मौत

1. नान सिंह (28) पिता बलदेव सिंह परस्ते, निवासी ग्राम धनौली, थाना शहपुरा
2. सरोज (22) पति नान सिंह परस्ते, निवासी ग्राम धनौली, थाना शहपुरा
3. चंपा बाई (19) पिता जेठू सिंह वरकड़े, निवासी ग्राम शाहदरा, जबलपुर
4. प्रिया परस्ते (12) पिता अनूप परस्ते

Four people including two women died

थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने बताया कि ट्राले का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान और अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *