उपराष्ट्रपति बोले– पहलगाम का जवाब ऑपरेशन सिंदूर से दिया, नरसिंहपुर में कहा– दुनिया ने लोहा माना

Vice President said- Pahalgam was answered with Operation Sindoor
नरसिंहपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को नरसिंहपुर में कहा कि भारत ने पहलगाम का जवाब ऑपरेशन सिंदूर से दिया है। इसका लोहा दुनिया ने माना है। भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। पूरा देश राष्ट्रभावना से ओतप्रोत है। आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ नरसिंहपुर में कृषि समागम मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित हैं।
उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने 116 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 86 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होंने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
कृषि उद्योग समागम 2025’ का उद्देश्य प्रदेश की कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था को प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन से जोड़ते हुए निवेश, नवाचार और नौकरियों के नए द्वार खोलना है।
Vice President said- Pahalgam was answered with Operation Sindoor

उपराष्ट्रपति बोले– दुनिया ने भारत का लोहा माना
उपराष्ट्रपति ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने संदेश दिया है कि जिसने सिंदूर मिटाया है, उसे धरती पर रहने का अधिकार नहीं। अंतररारष्ट्रीय सीमा में घुसकर सेना ने सटीक बमबारी की है। कोई प्रमाण नहीं मांग रहा। जिनको चोट लगी है, उन्होंने प्रमाण दे दिया है। अब हर व्यक्ति राष्ट्रभावना से ओतप्रोत है। ये बड़ी उपलब्ध है। जो 70 साल में नहीं हुआ, वो कठोर निर्णय पीएम ने लिया। खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा, ये बड़ा संदेश दिया है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि जो पीएम का आव्हान है कि हम भारतीय हैं। राष्ट्र से ऊपर कोई हित नहीं हो सकता।
दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनने वाला है भारत
उपराष्ट्रपति ने कहा कि पिछले दशक में भारत ने बड़ी आर्थिक उछाल लगाई। हम बड़ी कमजोर स्थिति में थे। आज भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बना है। हमने जापान जैसे बड़े देशों को पीछे छोड़ दिया है। भारत दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनने वाला है।
विकसित भारत का रास्ता किसान के खेत और गांव से निकलता है। पूंजी किसान के पास है। इससे अर्थव्यवस्था में बड़ा उछाल आएगा। विकसित भारत के लिए महायज्ञ चल रहा है। इसमें सबसे बड़ी आहूति किसान की है। किसानों को मार्केटिंग और कृषि उद्योगों से आगे बढ़ना चाहिए। किसान को भी व्यापार आना चाहिए।
Vice President said- Pahalgam was answered with Operation Sindoor

सांसद-विधायक गोद लें गांव
धनखड़ ने कहा कि अमेरिका में किसान परिवार की आय सामान्य परिवार से ज्यादा है। देश को आगे बढ़ाने के लिए सांसद, विधायक कृषि आधारित उद्योग गांव को गोद लें। उसके विकास का संकल्प लें। किसान एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देगा। भारत का भविष्य खेतों में लिखा जाएगा।
सीएम ने कहा– नरसिंहपुर में बन रहा फूड पार्क
सीएम ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से आधुनिक कृषि यंत्र आए हैं। फसल का उत्पादन बढ़ेगा। प्रदेश में कृषि आधारित फूड प्रोसेसिंग कम है। इसी के उद्देश्य से किसान मेला चालू किए हैं। इसी सिलसिले में तीन दिन तक प्रदर्शनी लगेगी। किसानाें को सब्सिडी के माध्यम से जो यंत्र चाहेंगे, सरकार देगी। प्रदेश में किसान मेले लगाए जाएंगे। इसके बाद सीहोर के पास 12–13 अक्टूबर को बड़ा मेला लगाया जाएगा।
नरसिंहपुर में 102 हेक्टेयर में नए कृषि आधारित फूड पार्क तैयार किया जा रहा है। 1300 करोड़ से ज्यादा के उद्योग के नए संकल्प लेकर आकार लेंगे। किसान को 5 रुपए में परमानेंट बिजली कनेक्शन देने का निर्णय किया है।
Vice President said- Pahalgam was answered with Operation Sindoor