Saturday, June 7, 2025
MPCRIME

मां ने बेटा-बेटी के साथ फांसी लगाई, ढाई महीने की मासूम फंदे से गिरकर बची

Mother hanged herself along with her son and daughter In Mhow
डिंपल ने बेटे दिव्यांश के साथ फांसी लगा ली। बच्ची फंदे से बच गई।

महू। महू में एक महिला ने अपने चार साल के बेटे और ढाई महीने की बेटी के साथ फांसी लगा ली। इसी दौरान बेटी फंदे से गिर गई, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन मां-बेटे की मौत हो गई। बच्ची का रोना सुनकर पड़ोसी पहुंचे, तब घटना का पता चला।

घटना मांबडगोंदा थाना क्षेत्र में रविवार शाम की है। महिला डिंपल गिरवाल (28) है। उसका बेटा काव्यांश (4) और ढाई महीने की बेटी है। एसआई जगदीश डावर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Mother hanged herself along with her son and daughter In Mhow

एक फंदे से बच्चों के झूले पर बांधा

पुलिस के मुताबिक महिला ने एक फंदा बच्चों के झूले पर बांधा। उस पर काव्यांश को लटकाया। वहीं, दूसरा फंदा बनाकर बेटी को डाल दिया। उसके फंदे में स्वेटर अटक गया। इससे बच्ची की जान बच गई। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे। खिड़की से झांका, तो मां-बेटे फंदे पर लटके दिखे।

पिता बोले- पति पीटता था, पैसे मांगता था

डिंपल के पिता हीरालाल बारिया ने बताया कि डिंपल की शादी 5 साल पहले महू के रहने वाले रोहित गिरवाल से हुई थी। रोहित पीथमपुर में निजी कंपनी में काम करता है। वह पैसों के लिए बेटी को प्रताड़ित करता था। नशे में धुत होकर पीटता था। मकर संक्रांति पर बेटी से मायके इंदौर फूटी कोठी आई थीं।

Mother hanged herself along with her son and daughter In Mhow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *