प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने दिया नोटिस, प्रजापति समाज ने सौंपा ज्ञापन

सिरोंज (रवि रघुवंशी)। विदिशा जिले की सिरोंज में विगत दिनों अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस दिया गया था। इसे लेकर प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष रघुवीर प्रजापति के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है।
उन्हाेंने कहा कि प्रजापति समाज को जीवन यापन के लिए मिट्टी से ईंट भट्टा, बर्तन, खिलौने बनाकर भरण-पोषण करते आ रहे हैं। कुछ दिन पहले तहसील के पीछे कुम्हार समाज के व्यक्ति ईंट बना रहे थे, उन्हें ईंट भट्टा हटाने का आदेश दिया गया। ईंट भट्टा हटाने से पहले दूसरी जगह दी जाए। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
Administration issued notice to remove encroachment
इस दौरान गणेशराम प्रजापति नगर अध्यक्ष, दुर्गश प्रजापति, नर्वदा प्रजापति अशोक प्रजापति, रमन प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, कैलाश प्रजापति, रामस्वरूप प्रजापति, घनश्याम प्रजापति, राम प्रजापति, रामगोपाल प्रजापति, मुकेश प्रजापति, चैन सिंह प्रजापति, गोविंद प्रजापति, सावन प्रजापति, विजय प्रजापति, ब्रजमोहन प्रजापति, ब्रजेश प्रजापति, रामचरण प्रजापति, अंकेश प्रजापति, संतोष प्रजापति, जगदीश प्रजापति, सालकराम प्रजापति, राजू प्रजापति , नंदकिशोर प्रजापति, करोड़ी लाल प्रजापति व प्रजापति समाज उपस्थित रहा।