Saturday, July 5, 2025
MPCRIMEPolitics

विजयपुर में वोटिंग से एक दिन पहले फायरिंग, दो लोग घायल; गांव वालों ने एक बदमाश पकड़ा

Firing one day Before In Vijaypur By Election
एक आरोपी को गांव वालों ने पकड़ लिया।

Firing one day Before In Vijaypur By Election

श्योपुर। विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए होने वाली वोटिंग से एक दिन पहले ही फायरिंग की गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। श्योपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक से आए 9 बदमाशों ने आदिवासियों को धमकाया। गांव वालों ने एक आरोपी को बंदूक समेत पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया।

घटना सोमवार रात 10 बजे ढोढर थाना क्षेत्र के धनाचया गांव की है। थाने पर भाजपा और कांग्रेस के लोग इकट्‌ठा हो गए। कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा पर अराजकता फैलाकर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है।

Firing one day Before In Vijaypur By Election

उपचुनाव के लिए आचार संहिता लागू है। सोमवार शाम 5 बजे ही प्रचार थमा है। यहां 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। हमले में घायल प्रकाश और हरविलास आदिवासी ने बताया कि रात में कुछ लोग बाइक से आए। सभी के हाथ में बंदूक थी। आते ही उन्होंने गाली–गलौज शुरू कर दी। मना किया, तो ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।

सूचना पर एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंच गए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कांग्रेस ने कहा- अराजकता फैला रहे भाजपाई

श्योपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल सिंह चौहान का कहना है कि भाजपा के लोग अराजकता फैलाकर गुंडागर्दी की राजनीति करना चाहते हैं। गरीब आदिवासियों पर इस तरह फायरिंग ओछी मानसिकता को दर्शाता है। प्रशासन और पुलिस आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करें। नहीं तो कांग्रेस आदिवासियों के साथ लड़ाई लड़ेगी।

Firing one day Before In Vijaypur By Election

सवाल– आचार संहिता में बंदूक कहां से आई
विजयपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले प्रशासन और पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस थानों में जमा कर लिए। बावजूद आरोपी बेखौफ होकर बंदूक के लेकर पहुंच जाते हैं। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन की कार्यपाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब लाइसेंस जमा हो गए, तो फिर हथियार कहां से आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *