रतलाम में गणेश प्रतिमा जुलूस पर पथराव के बाद बवाल, लोगों ने थाना घेरा; पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी-लाठी चार्ज

रतलाम। रतलाम में शनिवार रात 8:30 बजे गणेश प्रतिमा पर पत्थर फेंकने के बाद बवाल हो गया। 500 से ज्यादा लोगों ने स्टेशन रोड थाने का घेराव किया। आरोप है कि मोचीपुरा इलाके में गणेश प्रतिमा ले जाने के दौरान जुलूस पर किसी ने पत्थर फेंका।
इसके बाद हिंदू संगठन के लोग आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे। यहां नारेबाजी की और चक्काजाम कर दिया। विरोध बढ़ता देख पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
इसके बाद पुलिस जांच के लिए घटना स्थल पर गई। पीछे-पीछे भीड़ भी पहुंच गई। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा भीड़ को समझाइश देकर जाने के लिए बोल रहे थे। लोग पलटकर जाने भी लगे। इसी बीच, किसी ने पत्थर फेंका। जवाब में भी पत्थर फेंके गए। पत्थर लगने से पुलिस की गाड़ी का कांच टूट गया।
पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया।
एसपी बोले- मूर्ति पर पत्थरबाजी के सबूत नहीं
रविवार सुबह एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया, ‘जांच में फिलहार मूर्ति पर पत्थरबाजी की पुष्टि नहीं हुई है। एफआईआर दर्ज कराने वाले किन्नर गुरु काजल, लखन रजवानिया समेत तीन लोगों से इस बारे में पूछताछ की गई। ये लोग हर बार अलग-अलग लोकेशन बताते रहे।
क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज चेक कर लिए हैं। उसमें पत्थर फेंकने की घटना नहीं दिखी है। मूर्ति भी खंडित नहीं हुई है। आगे जांच में कोई सबूत मिलता है तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’
हंगामा मामले में 13 नामजद समेत 150 लोगों पर केस
दूसरी तरफ, पुलिस ने रात में हंगामा-नारेबाजी करने के मामले में 13 नामजद समेत 200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर में लखन रजवानिया, किन्नर गुरु काजल, रवि शर्मा, महेंद्र सोलंकी, जलज सांखला, रवि सेन, विजय प्रजापति, नितेश, मुकेश बंजारा, मंथन भोंसले, अमन जैन, जयदीप गुर्जर और अजू बरगुंडा शामिल हैं। सभी पर भीड़ को उकसाने, इकट्ठा होकर हंगामा करने और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का आरोप है।
इनमें से लखन रजवानिया, किन्नर गुरु काजल और महेंद्र सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जलज सांखला भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष है।
एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि हंगामा मामले में जैनब बी पति रफीक शाह, जितेंद्र पिता हरिओम, इलियास पिता मो सलीम, शेख इमरान पिता मजहर कुरैशी, इरफान उल हक पिता एहसास उल हक की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है।
Chaos After Stone Pelting On Ganesh Idol Procession In Ratlam

अंधेरे में अज्ञात शख्स ने पत्थर फेंका
केस दर्ज कराने वाले लखन रिजवानिया ने बताया कि समिति के लोगों के साथ गणेश जी की स्थापना के लिए खेतलपुर से मूर्ति लेकर मेहंदीकुई बालाजी से हाथीखाना मोचीपुरा होते हुए जा रहे थे। जुलूस में महिलाएं, बच्चे भी साथ थे।
जैसे ही, जुलूस हाथीखाना रोड पर मोचीपुरा पहुंचा, तभी अंधेरे में अज्ञात शख्स ने मूर्ति पर पत्थर फेंका। पत्थर मूर्ति के करीब से होकर निकला। इससे मूर्ति क्षतिग्रस्त हो सकती थी।
Chaos After Stone Pelting On Ganesh Idol Procession In Ratlam
कार्यक्रम को रोकने का काम किया जा रहा
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री गौरव शर्मा ने कहा- त्योहार आने के पहले ही इस तरह का षड्यंत्र रचा गया। मुस्लिम क्षेत्रों में 15-20 साल से जहां हिंदू समाज के कार्यक्रम होते आ रहे हैं, उन्हें रोकने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ओकाला की प्रतिमा मोचीपुरा क्षेत्र से ले जाई जा रही थी। कुछ कट्टरपंथियों ने पत्थरबाजी की। पुलिस ने आश्वासन दिया है। प्रश्न यही है कि किसी न किसी ने तो पत्थर मारा है।
Chaos After Stone Pelting On Ganesh Idol Procession In Ratlam