Sunday, June 8, 2025
MPPolitics

MP में स्टार्टअप को 50 हजार से डेढ़ लाख तक की मदद, रीवा सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के लिए 164 करोड़ मंजूर

50 thousand to 1.5 lakh help to startups in MP, Rs 164 crore approved for Rewa Super Specialty Hospital, cabinetmeeting, kalluram news, MP govt, CM Dr. Mohan yadav
मोहन कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्री मौजूद रहे।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक बुधवार को मंत्रालय में हुई। कैबिनेट ने तय किया गया कि MP के स्टार्टअप से जुड़े जो लोग राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में शामिल होंगे, उनकी मदद की जाएगी।

दूसरे राज्यों में जाने वालों के लिए राज्य सरकार ने 50 हजार रुपए प्रति व्यक्ति और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के लिए 1.50 लाख रुपए की मदद देगी। बैठक में रीवा सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के विस्तार के लिए 164 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इससे रीवा के लोगों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलेगा।

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमि पूजन फरवरी में होगा।

MP के 12 और राजस्थान के 13 जिलों को मिलेगा लाभ
सीएम यादव ने कहा कि पार्वती कालीसिंध चंबल परियोजना नदी जोड़ो अभियान के अंतर्गत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने परियोजना की शुरुआत की थी, लेकिन यूपीए सरकार आने के बाद काम नहीं हुआ। अब पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने इसे मंजूरी दी है।

परियोजना से राजस्थान के 13, एमपी के 12 जिलों को लाभ मिलेगा। यह करीब 72 हजार करोड़ की परियोजना है। इसमें मध्यप्रदेश में 3.37 लाख हेक्टेयर और राजस्थान में 2.80 लाख हेक्टेयर जमीन सिंचित हो सकेगी। विजयवर्गीय ने कहा कि परियोजना से दोनों राज्यों के 6.17 लाख हेक्टेयर कृषि जमीन की सिंचाई हो सकेगी। एमपी में 2003 में छह लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता थी और अकेले इस परियोजना में 6.17 लाख हेक्टेयर सिंचाई का इंतजाम होगा।

स्टार्टअप को 50 हजार और डेढ़ लाख की मदद

स्टार्टअप में देश में एमपी का चौथा स्थान है। कैबिनेट ने तय किया कि एमपी के स्टार्टअप से जुड़े जो भी लोग राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में शामिल होंगे, उन्हें सहायता दी जाएगी। दूसरे राज्यों में जाने वालों के लिए राज्य सरकार ने 50 हजार रुपए प्रति व्यक्ति और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाने पर 1.50 लाख रुपए की मदद सरकार स्टार्टअप से जुड़े प्रति व्यक्ति को देगी।

इसमें तय हुआ है कि साल भर में एक बार और जीवन काल में दो बार इस तरह का लाभ लिया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *