Sunday, June 8, 2025
MPNation

दतिया में 400 साल पुरानी दीवार गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों समेत 7 की मौत; दो को सुरक्षित बचाया

400 Year Old Wall Collapses And 7 People Dead In Datia
पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने सुबह साढ़े छह बजे रेस्क्यू शुरू किया था।

दतिया। दतिया में गुरुवार सुबह राजगढ़ किले के नीचे के हिस्से वाली चार सौ साल पुरानी दीवार ढह गई। हादसे में सात लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई। इनमें पांच लोग एक ही परिवार के हैं। मलबे में 9 लोग दबे थे। पड़ोसियों ने दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। मौके पर पहुंची एसडीईआरएफ टीम ने 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद सभी को निकाल लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तड़के करीब साढ़े 3 बजे तेज आवाज आई। लोग बाहर निकले तो देखा कि किले के बहार शहर को कवर्ड करने के लिए बनी दीवार गिर गई है। मौजूद लोगों ने तुरंत दो लोगों को बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा। पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद कलेक्टर संदीप मकीन, एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा, कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे।

400 Year Old Wall Collapses And 7 People Dead In Datia

रेस्क्यू में लापरवाही का आरोप

लोगों ने रेस्क्यू की गति धीमी होने का आरोप लगाकर सुबह करीब 8 बजे हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि मलबा हटाने में लापरवाही बरती जा रही है। पुलिस ने उन्हें शांत करवाया। लोगों का आरोप था कि घटना सुबह साढ़े तीन बजे की है। पुलिस-प्रशासन को सूचना दे दी गई थी, लेकिन रेस्क्यू सुबह साढ़े पांच बजे शुरू किया गया।

400 Year Old Wall Collapses And 7 People Dead In Datia
राजगढ़ किले के बाहर शहर को कवर करने वाली दीवार गिरी है।

400 Year Old Wall Collapses And 7 People Dead In Datia

इनकी गई जान

  • निरंजन वंशकार
  • ममता पत्नी निरंजन
  • राधा पिता निरंजन
  • सूरज पिता निरंजन
  • शिवम पिता निरंजन
  • प्रभा पत्नी किशन वंशकार
  • किशन पिता पन्ना लाल

हादसे में ये घायल

  • मुन्ना पिता खित्ते वंशकार
  • आकाश पिता मुन्ना वंशकार

चार साल पुरानी है दीवार

दीवार करीब 400 साल पुरानी है। इसे 1629 में तत्कालीन राजा इंद्रजीत ने बनवाया था। इसे दीवार शहर पन्हा के नाम से जानते हैं। दतिया एक छोटी रियासत थी, इसलिए डर बना रहता था कि आसपास के राज्य आक्रमण ना कर दें। सुरक्षा के लिहाज से दीवार का निर्माण कराया गया था। इसमें चार गेट और सात खिड़कियां थीं। लोगों ने दीवार पर अतिक्रमण कर लिया था। इस दीवार को तोड़ कर रिंग रोड बनाने का काम भी चल रहा है।

400 Year Old Wall Collapses And 7 People Dead In Datia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *