छिंदवाड़ा में 17 साल के लड़के ने लगाई फांसी, युवती भी फंदे पर झूली
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में दो जगह लड़के और युवती ने सुसाइड कर लिया। देहात थानाक्षेत्र के कुंडाली खुर्द में 17 साल के लड़के का शव फंदे पर मिला है। वहीं, वार्ड 17 में युवती ने फांसी लगा ली। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच में लिया है।
शौच के बहाने उठा लड़का, फिर नहीं लौटा
रविशेक पिता रामकिशोर यादव (17) कुंडाली खुर्द का रहने वाला था। वह रात को खाना खाकर सो गया। रात में वह शौच के लिए उठा। परिजनों को बताया कि काफी देर तक वह वापस नहीं आया, तो परिजन ने बाहर जाकर देखा। बाहर अमरूद के पेड़ पर रविशेक फंदे पर लटका था। उसे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
इधर, युवती ने भी लगाई फांसी
अन्य मामले में गुरुवार रात युवती ने फांसी लगा ली। कशिश (18) पिता स्व. कृष्ण कुमार मालवी वार्ड 17 की रहने वाली थी। वह रात में खाना खाकर सो गई। सुबह 7 बजे करीब जागी। इसके बाद कमरे में चली गई। काफी देर तक नहीं निकली, तो परिजनों ने जाकर देखा। अंदर युवती फंदे पर लटकी देख होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि युवती फोन पर ज्यादा बात करती थी। इस कारण परिजनों ने उसे डांट दिया था।