उज्जैन में IPL के सटोरियों से मिले 15 करोड़ कैश, 500-500 के नोटों की तीन हजार गडि्डयों को गिनने में लगी पूरी रात

उज्जैन। उज्जैन पुलिस ने आईपीएल का सट्टा लगाने वाले नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 15 करोड़ रुपए कैश जब्त किए गए हैं। इनमें 500-500 के नोटों की तीन हजार गडि्डयां मिली हैं। इसके अलावा 7 किलो चांदी और 7 देशों की विदेशी मुद्रा भी मिली है। पुलिस रात भर नोट गिनती रही। शुक्रवार सुबह नोट गिनने के लिए मशीनें लगानी पड़ी। ये लोग मध्यप्रदेश, राजस्थान और पंजाब के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी फरार हो गया।
उज्जैन पुलिस को गुरुवार रात कृष्णा पार्क और मुस्सद्दीपुरा में बिल्डर पीयूष चोपड़ा के घर में गेमिंग और आईपीएल सट्टे की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने यहां छापा मारा। सूचना पर मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा भाग गया।
15 crore cash found from IPL bookies in Ujjain

15 crore cash found from IPL bookies in Ujjain
आरोपियों के पास भी मिली नोट गिनने की मशीन
छापे के दौरान लैपटॉप, मोबाइल, टीवी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। आरोपियों के पास भी नोट गिनने की मशीन भी मिली है। बताया जा रहा है कि यहां ऑनलाइन गेमिंग के साथ-साथ अमेरिका में चल रहे T-20 वर्ल्ड कप के मैचों पर सट्टा लगाया जाता था।
यह भी पढ़ें-
अवैध खनन के आरोप में बीजेपी मंडल अध्यक्ष समेत 3 पर FIR
ये नौ आरोपी गिरफ्तार
- रोहित पिता सुरजीत सिंह (26), रेलवे कॉलोनी नीमच एमपी। 2. गौरव पिता सूरजमल जैन (26) कंचननगर नीमच। 3. मयूर जैन पिता विजय जैन (30), बगाना नीमच। 4. आकाश मसीही पिता अजय मसीही (26), मिशन अस्पताल के पास नीमच। 5. हरीश पिता राजमल तेली (36), डाक बंगला रोड निम्बाहेडा राजस्थान। 6. गुरप्रीत सिंह पिता सरदार गुरमिल सिंह (36), माता नगर लुधियाना पंजाब। 7. जसप्रीत उर्फ रूबल पिता हरमंदर सिंह (30), 2730 अमरपुरा लुधियाना पंजाब। 8. सतप्रीत सिंह पिता परमजीत सिंह (34), शहीद भगत सिंह नगर लुधियाना पंजाब। 9. चेतन नेगी पिता स्व. पूरनचंद नेगी (37), शराबानगर लुधियाना पंजाब।
15 crore cash found from IPL bookies in Ujjain
यह भी पढ़ें-
विधायक समेत 6 यात्रियों को जबलपुर लेकर पहुंचा पीएम श्री विमान