जबलपुर में 14 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या, देखकर हंसने पर नाबालिग ने किया वार, दो घायल

जबलपुर। जबलपुर में मामूली बात पर नाबालिग ने 14 साल के लड़के को चाकू मार दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार शाम मौत हो गई। तीन लड़के आरोपी को देखकर मजाक उड़ा रहे थे। गुस्से में उसने वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी लड़के को अभिरक्षा में लिया है। घटना सोमवार रात हनुमानताल थाना क्षेत्र के मंडी मदार टेकरी की है।
सोमवार रात मंडी मदार टेकरी में रहने वाले मोहम्मद आरिफ के घर रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान 13 साल का लड़का भी दो साथियों के साथ आया हुआ था। गोहलपुर से भी आरोपी 14 साल का लड़का भी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। आरोपी खाना खा रहा था। इसी दौरान वहां खड़े तीनों लड़के उसे देखकर हंसने लगे। उसके पास आकर तीनों मजाक भी कर रहे थे। इसी दौरान लड़के ने हलवाई के पास रखा चाकू लेकर तीनों को मार दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। इसमें तीनों लड़के घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार शाम एक लड़के की मौत हो गई।
14 year old boy stabbed to death in Jabalpur
मृतक ने उड़ाया था मजाक
बताया जा रहा है कि जिस जगह कार्यक्रम चल रहा था, उसके पास ही चारों लड़के खाना खा रहे थे। इस बीच, तीनों लड़के आरोपी को देखकर हंसने लगे। मृतक ने बोला कि अबे-कैसा दिखता है तू । इसके बाद से तीनों उसे देखकर हंसने लगे। यह सुनते ही 14 साल के लड़के ने चाकू से वार कर दिया।