नर्मदा जयंती पर जबलपुर में 10 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद, प्रशासन ने की तैयारियां

जबलपुर। नर्मदा जयंती के अवसर पर ग्वारीघाट होने वाले कार्यक्रम को लेकर जबलपुर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। नर्मदा जयंती पर ग्वारीघाट पर तकरीबन 10 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
इतनी बड़ी संख्या में लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस, प्रशासन को चुस्त रखा गया है।
15 और 16 फरवरी को नर्मदा जयंती का आयोजन जबलपुर में किया जाता है। शहर की तरफ से ग्वारीघाट पहुंचने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए आयुर्वेद कॉलेज के मैदान में व्यवस्था की है। बरेला की ओर से आने वाले लोगों के लिए गीताधाम के सामने वाले मैदान में व्यावस्था की गई है। ग्वारीघाट के उमाघाट में डीजे और भंडारे पर प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि लोगो को तकलीफ न हो।